लाइव न्यूज़ :

आक्सीजन सांद्रक एवं आक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाला गिरफतार, 18 सांद्रक बरामद

By भाषा | Updated: May 10, 2021 15:22 IST

Open in App

लखनऊ, 10 मई कोरोना मरीजों के परिजनों को महंगे दामों पर ऑक्सीजन सांद्रक बेचने और किराये देने के मामले में लखनऊ पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफतार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इस व्यक्ति के पास से 18 ऑक्सीजन सांद्रक, तीन भरे हुये आक्सीजन सिलेंडर, पांच सिलीकान फेस मास्क तथा करीब ढाई लाख रूपये नगद बरामद किये गये हैं ।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने 30 ऑक्सीजन सांद्रक 30 से 40 हजार रूपये प्रति सप्ताह की दर पर कोरोना मरीजों के परिजनों को किराये पर भी दिया है, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है ।

अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) चिरंजीवी ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस को यह जानकारी मिली कि पुराना किला चौकी थाना हुसैनगंज के पास एक व्यक्ति ऑक्सीजन सिलेंडर और आक्सीजन सांद्रक अवैध रूप से किसी को बेचने आ रहा है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक कार को रोक कर तलाशी ली तो उसमें सुभाष चंद्रा नामक युवक मिला जिसके पास कार में काफी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर और आक्सीजन कंसट्रेटर बरामद हुये ।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में सुभाष ने बताया कि वह कोरोन मरीजों के परिजनों को एक सप्ताह के लिये ऑक्सीजन सांद्रक किराये पर देता था और उनसे 30 से 40 हजार रूपये प्रति सप्ताह लेता था और इस किराये के अतिरिक्त उनसे 35 हजार रूपये सिक्युरिटी मनी के रूप में जमा कराता था । इसी तरह एक आक्सीजन सिलेंडर 30 से 35 हजार रूपये में बेचता था ।

एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में सुभाष ने बताया कि वर्तमान में उसने 30 आक्सीजन कंसट्रेटर किराये पर दे रखा है जबकि उसके पास से 18 आक्सीजन सांद्रक, तीन ऑक्सीजन सिलिंडर तथा पांच सिलीकान मास्क बरामद हुये है । उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके पास से दो लाख 40 हजार रूपये नकद भी बरामद हुये हैं ।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र