लाइव न्यूज़ :

बंगाल में रेस्तरां और बार को तीन घंटे के लिए खोलने के फैसले से खुश हैं इनके मालिक

By भाषा | Updated: June 5, 2021 14:30 IST

Open in App

कोलकाता पांच जून पश्चिम बंगाल में रेस्तरां और कैफे के मालिक तीन घंटे के लिए रेस्तरां खोलने की अनुमति देने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले से बेहद खुश हैं और अपना कारोबार शुरू करने के लिए इस संबंध में आधिकारिक सूचना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राजधानी कोलकाता के पार्क स्ट्र्रीट इलाके के प्रसिद्ध पीटर कैट और मोकैम्बो रेस्तरां के मालिक नितिन कोठारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वे सरकार के इस फैसले से खुश हैं और मोकैम्बो के परिसर को लोगों के लिए खोलने के लिए तैयार हैं, जहां से दोनों रेस्तरां को चलाया जा सकता है।

कोठारी ने कहा, ‘‘चूंकि तीन घंटे की अवधि थोड़ी छोटी है, इसलिए हमने केवल मोकैम्बो के परिसर को ही खोलने का फैसला किया है, जहां पीटर कैट और मोकैम्बो दोनों के अलग-अलग जायके वाली थाली एक ही छत के अलग-अलग जगह में परोसी जाएगी।’’

इसका मतलब यह हुआ कि मिश्रित मांस रिसोटो, चिकन पावलोग्राड और भेड़ के मांस वाले व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध मोकैम्बो रेस्तरां के परिसर में ही पीटर कैट रेस्तरां का विशिष्ट चेलो कबाब व्यंजन परोसा जाएगा।

कोठारी ने कहा कि सड़क के दोनों ओर स्थित दोनों रेस्तरां के कर्मचारियों को एक साथ काम में लगाया जाएगा और सभी कोविड रोधी टीके की खुराक ले चुके होंगे।

सरकार के इस फैसले पर खुशी जताते हुए होटल ऐंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया के अध्यक्ष सुदेश पोद्दार ने कहा, ‘‘हम रेस्तरां और बार को तीन घंटे के लिए खोलने की अनुमति देने के सरकार के फैसले से खुश हैं। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करने के बाद कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी रेस्तरां और बार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोला जाएगा। ’’

चौमन, अवध 1590 और चैप्टर 2 रेस्तरां श्रृंखलाओं के मालिक देबादित्य चौधरी ने कहा, ‘‘यह खाद्य और पेय उद्योग के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि बहुत अधिक बिक्री नहीं होगी क्योंकि रेस्तरां को शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक ही खोलने की इजाजत होगी जोकि रात के खाने के लिए उपयुक्त समय नहीं है।’’

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंध 15 जून तक रहेंगी, उसके बाद ही रेस्तरां और बार को खोला जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह