लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन सांद्रक कालाबाजारी मामले में खान चाचा रेस्तरां का मालिक नवनीत कालरा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 17, 2021 00:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी के बीच ऑक्सीजन सांद्रक की कथित तौर पर जमाखोरी करने और उनकी कालाबाजारी करने के आरोपी कारोबारी नवनीत कालरा को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उसके तीन रेस्तरां से कुछ दिन पहले 500 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक जब्त हुए थे और वह उसके बाद फरार था। ऑक्सीजन सांद्रक कोविड-19 मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण उपकरण माने जाते हैं और संक्रमण की दूसरी लहर में इनकी भारी मांग है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कालरा को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। एक सत्र अदालत द्वारा राहत देने से इनकार किए जाने के बाद 13 मई देर शाम कालरा ने उच्च न्यायालय का रुख किया था।

हाल में पुलिस की छापेमारी में कालरा के तीन रेस्तरां- खाना चाचा, नेगा जू और टाउन हॉल- से 524 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए थे। इस मामले की जांच बाद में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई थी।

पुलिस ने दावा किया था कि इन ऑक्सीजन सांद्रकों को चीन से आयात किया गया था और 50 से 70 हजार रुपये में बेचा जा रहा था जबकि इनकी वास्तविक कीमत 16 से 22 हजार के बीच थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट