लाइव न्यूज़ :

ब्रह्मपुत्र में डूबी नौका का मालिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 23:52 IST

Open in App

गुवाहाटी/जोरहाट, 13 सितंबर असम के जोरहाट जिले के नीमती घाट के निकट ब्रह्मपुत्र नदी में पिछले सप्ताह डूबी नौका के मालिक को डिब्रूगढ़ से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी थी जबकि एक अन्य लापता हो गया था। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ ही नौका हादसे के सिलसिले में पकड़े गये लोगों की संख्या एक दर्जन हो गयी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में भारतीय जल परिवहन विभाग के छह कर्मचारी भी शामिल हैं जिन्हें रविवार को कथित रूप से लापरवाही के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विशेष पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने ट्वीट कर नौका मालिक को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘मां कमला’ नौका के मालिक पानी राम कलिता को डिब्रूगढ़ के आदित्य अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि इसके बाद की जांच जोरहाट पुलिस करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र