लाइव न्यूज़ :

...तो जनेऊ धारण कर राम नाम जपेंगे ओवैसी : मंत्री

By भाषा | Updated: December 26, 2021 23:18 IST

Open in App

शामली (उत्तर प्रदेश), 26 दिसंबर उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर एआईएमआईएम के मुखिया एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी जनेऊ धारण करके राम नाम जपने लगेंगे।

चौधरी ने शामली में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

चौधरी ने इस बयान के बारे में 'पीटीआई-भाषा' को बताया "मैंने सभा में मौजूद लोगों से कहा था कि अगर आप प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार बनवाते हैं तो एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जनेऊ धारण करते हुए नजर आएंगे और राम नाम का जाप करेंगे।"

इस सवाल पर कि उन्हें आखिर क्यों लगता है कि ओवैसी ऐसा करेंगे, चौधरी ने कहा "हम अपना एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे एजेंडे के मुताबिक अखिलेश यादव मंदिरों में जा रहे हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनेऊ धारण करके हर किसी को अपना गोत्र बता रहे हैं। यह हमारी विचारधारा का प्रभाव है जिसकी वजह से लोगों ने अपना अपना एजेंडा छोड़ दिया है।"

उन्होंने कहा "जो लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते थे। अल्पसंख्यकों की बात करते थे। जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया और न्यायालय में शपथ पत्र देकर कहा कि राम एक काल्पनिक पात्र हैं अब वही लोग जनेऊ धारण कर रहे हैं और एक मंदिर से दूसरे मंदिर घूम रहे हैं।"

इस बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा "आखिर लोगों को हो क्या गया है। अगर कोई शख्स फुजूल का बयान देता है तो आप उस पर मेरी प्रतिक्रिया क्यों चाहते हैं? मैं ऐसे पागलपन भरे बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।"

गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। ओवैसी मुसलमानों से खुद को एक राजनीतिक ताकत के रूप में विकसित करने के लिए अपना एक नेतृत्व तैयार करने की बात कह रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू