लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम पर ममता बनर्जी की टिप्पणी को लेकर ओवैसी ने साधा निशाना

By भाषा | Updated: December 16, 2020 17:26 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की आलोचना करते हुए एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम उनकी (बनर्जी) जागीर नहीं है।

बनर्जी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी, पैसे खर्च कर हैदराबाद से पश्चिम बंगाल में एक पार्टी ला रही है ताकि हिंदू मुस्लिम मतों का विभाजन किया जा सके।

बनर्जी के बयान को खारिज करते हुए ओवैसी ने ट्वीट किया, “अब तक आपका पाला आज्ञाकारी मीर जाफरों और सादिकों से पड़ा है आप उन मुस्लिमों को पसंद नहीं करतीं जो अपने लिए सोचते और बोलते हैं। आपने बिहार में हमारे मतदाताओं का अपमान किया है।”

उन्होंने कहा, “याद रखिये बिहार में उन पार्टियों का क्या हुआ जो अपनी विफलता के लिए ‘वोट कटवा’ पार्टियों को दोष देती थीं। मुस्लिम मतदाता आपकी जागीर नहीं है।”

बनर्जी ने मंगलवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने के लिए एआईएमआईएम को लाने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है