लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में रैली की इजाजत नहीं मिलने पर औवेसी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:51 IST

Open in App

हैदराबाद, 25 फरवरी एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी में रैली आयोजित करने के लिए कोलकाता पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने पर बृहस्पतिवार को रोष जताया।

औवेसी ने संसद में तृणमूल कांग्रेस सांसदों द्वारा लोकतंत्र के बारे में बोले जाने का भी मजाक उड़ाया।

हैदराबाद के सांसद औवेसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने बंगाल के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

औवेसी ने दावा किया कि बृहस्पतिवार को प्रस्तावित रैली को बिना किसी कारण बताए अनुमति देने से इंकार कर दिया गया।

उन्होंने सवाल किया, '' आपने (टीएमसी सरकार) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को रैली की अनुमति दी। आपने भाजपा, कांग्रेस, वामपंथी दलों को रैलियां करने की इजाजत दी लेकिन एआईएमआईएम को नहीं। क्यों?''

औवेसी ने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद संसद में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करते हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में यह जमीनी स्तर पर नजर नहीं आता।

उन्होंने कहा कि अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों की आचार संहिता लागू होने के बाद एआईएमआईएम ऐसे पुलिस अधिकारियों को उसी पद पर बने रहने के खिलाफ चुनाव आयोग जाने को मजबूर होगी।

औवेसी ने आरोप लगाया, '' अगर ऐसे अधिकारी वहां हैं तो चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष नहीं होंगे। ''

विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम कोलकाता के मुस्लिम बहुल मेतियाब्रुज इलाके से रैली के साथ ही चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां