ओवैसी ने तेलंगाना की सत्ता में आने के भाजपा के दावे को खारिज किया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 23:09 IST2021-09-18T23:09:24+5:302021-09-18T23:09:24+5:30

Owaisi rubbishes BJP's claim of coming to power in Telangana | ओवैसी ने तेलंगाना की सत्ता में आने के भाजपा के दावे को खारिज किया

ओवैसी ने तेलंगाना की सत्ता में आने के भाजपा के दावे को खारिज किया

हैदराबाद, 18 सितंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस दावे को खारिज कर दिया कि वह अगले विधानसभा चुनाव में तेलंगाना की सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य में हाल के कुछ चुनावों में चुनावी झटके लगे है।

ओवैसी ने कहा कि यह पार्टी तब कहीं नहीं थी जब तेलंगाना और हैदराबाद कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार की गलतियों के कारण आई थी।’’

उन्होंने कहा कि नागार्जुन सागर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा के मौजूदा एमएलसी की हार हुई और भाजपा की जमानत जब्त हो गई। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘चुनाव लड़ना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। हर पार्टी को लड़ना चाहिए। तेलंगाना के लोग जवाब देंगे।’’

वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कल के बयानों के बारे में पूछे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। शाह ने शुक्रवार को तेलंगाना में एक जनसभा में कहा था कि राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाएगी।

प्रधानमंत्री द्वारा कट्टरता को शांति के लिए एक चुनौती बताये जाने पर ओवैसी ने कहा कि मोदी को ‘‘गाय के नाम पर’’ या ‘‘धर्म के नाम पर’’ भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किये जाने (मॉब लिंचिंग) की कथित घटनाओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Owaisi rubbishes BJP's claim of coming to power in Telangana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे