लाइव न्यूज़ :

भारत से खत्‍म हो जाएंगे ओवैसी जैसी मानसिकता के लोग : शुक्‍ला

By भाषा | Updated: February 9, 2021 14:31 IST

Open in App

बलिया (उप्र) नौ फरवरी उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं पंचायती राज राज्‍य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए कहा कि ओवैसी और उनकी मानसिकता के लोग भारत से खत्म हो जाएंगे।

शुक्‍ला ने सोमवार की रात्रि यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा,''ओवैसी और उनकी जैसी मानसिकता के लोग भारत से समाप्‍त हो जाएंगे।''

उन्होंने कहा, ''जो लोग वर्ष-1947 में यहां रूक गए थे कि देश को फिर से बांटेंगे तो उन्हें समझना चाहिये कि उत्तर प्रदेश में योगी जी का बुलडोज़र चल रहा है।''

कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हमले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अखिलेश यादव अपने पूरे जीवन के लिए सपा अध्यक्ष बने रहें और बेतुके बयान देते रहें।"

उन्‍होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया बहुत जल्‍द शुरू हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू