लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी में ओवैसी को सभा की अनुमति नहीं, केवल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल सकेंगे

By भाषा | Updated: September 9, 2021 00:02 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), सात सितंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की बृहस्पतिवार को बाराबंकी में होने वाली जनसभा को जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया है। ओवैसी अब केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपने पदाधिकारी के घर पर मिल सकेंगे।

उपजिलाधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी की बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे बाराबंकी कटरा मोहल्ला इमामबाड़ा में जनसभा प्रस्तावित थी, लेकिन जिला प्रशासन ने इस जनसभा की अनुमति नहीं दी है।

एआईएमआईएम के जिला प्रभारी सज्जाद हुसैन ने बताया कि जिले के कटरा इमामबाड़ा में सभा की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से उसको निरस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब कार्यक्रम की अनुमति सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक जिलाध्यक्ष चौधरी फजरूर रहमान के आवास कटरा बारादरी बाराबंकी में होगी। इस दौरान ओवैसी केवल पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से ही मिल सकेंगे।

हुसैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में मात्र 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है, जिसमें कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ओवैसी प्रदेश की तीन दिन की यात्रा पर मंगलवार को लखनऊ पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ में पत्रकार वार्ता के बाद अयोध्या के रूदौली कस्बे में जनसभा आयोजित कर अपने अभियान की शुरूआत की थी। वहीं, बुधवार को ओवैसी की सुल्तानपुर जिले में चुनावी सभा हुई और बृहस्पतिवार को उन्हें बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करना था। ओवैसी 2022 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया