लाइव न्यूज़ :

ओवैसी को साबरमती जेल में पूर्व सांसद अतीक अहमद से मिलने की अनुमति नहीं मिली

By भाषा | Updated: September 20, 2021 15:22 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 सितंबर अधिकारियों ने सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को अहमदाबाद स्थित साबरमती केंद्रीय जेल में बंद उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद अतीक अहमद से मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

ओवैसी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से मिलने के लिए अहमदाबाद के एक दिवसीय दौरे पर आए हैं। उनकी योजना जेल में बंद माफिया सरगना अहमद से मिलने की भी थी जो हाल ही में एआईएमआईएम में शामिल हुए हैं।

पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष साबिर काबलीवाला ने कहा, "साबरमती जेल के अधिकारियों ने एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी को कोविड​​​​-19 संबंधी दिशानिर्देशों (प्रोटोकॉल) के अलावा इस आधार पर अतीक अहमद से मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया कि वह अहमद के करीबी रिश्तेदार नहीं हैं।"

उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम ने जेल परिसर में ओवैसी एवं अहमद की मुलाकात के लिए जेल अधिकारियों से अनुमति मांगी थी, लेकिन अंतिम समय में इसकी अनुमति नहीं दी गयी।

अहमद के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक व्यापारी के अपहरण और मारपीट के आरोप में उत्तर प्रदेश की नैनी जेल में बंद अहमद को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जून 2019 में उच्च सुरक्षा वाली साबरमती केंद्रीय जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

ओवैसी की पार्टी ने इस साल हुए स्थानीय निकाय चुनावों के साथ गुजरात की राजनीति में कदम रखा था और पार्टी की योजना अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारने की है।

इस महीने की शुरुआत में अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में एआईएमआईएम में शामिल हुयी थीं जबकि जेल में बंद पूर्व सांसद, अनुपस्थिति में, ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए। अहमद इस पार्टी मे शामिल होने से पहले समाजवादी पार्टी और अपना दल (सोनेवाल) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों में रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन