लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने सावरकर की सराहना करने को लेकर भाजपा-आरएसएस की आलोचना की

By भाषा | Updated: October 13, 2021 23:55 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 अक्टूबर वीर सावरकर की सराहना करने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदु्दीन ओवैसी ने बुधवार को दावा किया कि संसद में सावरकर की तस्वीर लगा कर वे यह संदेश दे रहे हैं कि ‘राष्ट्रपिता’ के तौर पर महात्मा की गांधी की जगह सावरकर लेने जा रहे हैं।

ओवैसी ने यहां मीडियार्कियों से कहा, ‘‘एक सांसद होने के नाते मुझे यह चीज सबसे अधिक चुभती है कि संसद के सेंट्रल हॉल में महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ-साथ सावरकर की भी तस्वीर है, जिनका जिक्र न्यायमूर्ति जीवन लाल कपूर आयोग ने (अपनी रिपोर्ट में) किया था।’’

ओवैसी ने कहा, ‘‘सावरकर को महात्मा गांधी की हत्या के मुकदमे की सुनवाई के दौरान शुरूआती साक्ष्य को प्रमाणित करने वाले सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया था।’’

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, ‘‘लेकिन सावरकर की तस्वीर लगा कर आप क्या बताना चाहते हैं? आरएसएस और भाजपा ने देश को यह संदेश दिया है कि जल्द ही एक ऐसा क्षण आने वाला है जब बापू राष्ट्रपिता नहीं रहने वाले हैं, बल्कि सावरकर उनकी जगह ले लेंगे।’’

ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की उस कथित टिप्पणी के बारे में सवाल किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सावरकर मुस्लिमों के दुश्मन नहीं थे और उन्होंने उर्दू में गज़ल लिखे थे। ओवैसी ने दावा किया कि यह एक लिखित तथ्य है कि सावरकर उर्दू के खिलाफ थे।

उन्होंने कहा , ‘‘सावरकर फासीवाद और नाजीवाद को अपनाया करते थे।’’

ओवैसी ने आरोप लगाया कि आरएसएस नेताओं को लगता है कि यदि वे सारे तथ्यों को ढक देंगे और झूठ बोलेंगे तो देश (सावरकर को) स्वीकार करना शुरू कर देगा।

उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या भागवत न्यायमूर्ति कपूर आयोग की रिपोर्ट में मौजूद निष्कर्षों से इनकार करेंगे कि सावरकर, महात्मा गांधी की हत्या की साजिश का हिस्सा थे।

ओवैसी ने दावा कि कि सावरकर कहा करते थे कि सिर्फ हिंदू ही देश के नागरिक हैं।

उन्होंने देश में कथित कोयला संकट को लेकर भी केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर प्रहार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू