लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने कृषि कानून निरस्त करने की घोषणा पर किसानों को बधाई दी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 18:09 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 नवंबर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के लिए किसानों को बधाई देते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को दावा किया कि यह कदम उत्तर प्रदेश और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उठाया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि “700 से ज्यादा किसानों” की जान नहीं जाती अगर सरकार का रवैया इतना अड़ियल नहीं होता।

ओवैसी ने ट्वीट किया, “कृषि कानून शुरू से ही असंवैधानिक थे। सरकार के अहंकार ने किसानों को सड़कों पर उतरने पर मजबूर किया, अगर सरकार इतना बाल हठ नहीं करती तो 700 से ज्यादा किसानों की जान नहीं गई होती। किसान आंदोलन को बधाई। (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में दीवारों पर लिखी इबारत देख ली थी, उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि केंद्र तीन कृषि कानूनों को निरस्त करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे