लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने चीन-भारत संबंधों, सीमा पर स्थिति पर पूर्ण संसदीय चर्चा की मांग की

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:15 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ नवंबर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चीन के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए, चीन-भारत संबंधों और सीमा की स्थिति पर आगामी संसद सत्र में पूर्ण बहस की सोमवार को मांग की।

हैदराबाद के सांसद ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से सांसदों के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को सभी विवादास्पद सीमावर्ती क्षेत्रों में ले जाने की भी मांग की जहां चीनी सेना भारत के क्षेत्र में “बैठी” हुई है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख ने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह हमें अपनी संप्रभुता को फिर से स्थापित करने और जनता को अवगत रखने की सहूलियत देगा।”

ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से कहा था कि चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ नहीं की है। उन्होंने दावा किया, “लेकिन, प्रधानमंत्री का यह बयान गलत निकला है क्योंकि चीन हमारे क्षेत्र में बैठा है और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) बाहर नहीं जा रही है। अरुणाचल प्रदेश में चीन ने स्थायी ढांचे और एक गांव भी बनाया है।”

उन्होंने मोदी सरकार पर भारतीय क्षेत्र में चीनी "घुसपैठ" पर जानबूझकर चुप्पी साधने और इससे इनकार करने का आरोप लगाया और कहा "इसलिए हम मांग कर रहे हैं कि संसद के शीतकालीन सत्र में पूरी बहस होनी चाहिए।”

ओवैसी ने कहा कि अगर सरकर कहती है कि इस पर संसद में कोई बहस नहीं हो सकती क्योंकि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है तो लोकसभा नियम 248 के तहत सदन की गोपनीय बैठक की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो