लाइव न्यूज़ :

मुसलमानों का हमदर्द बताने वाले भाजपा के बड़े सहयोगी ओवैसी पैसों के बैग के साथ आ रहे हैंः ममता

By भाषा | Updated: November 20, 2019 17:06 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुस्लिम समुदाय से बाहर से आ रहे नेताओं पर भरोसा नहीं करने की अपील की करते हुए कहा कि केवल राज्य के नेताओं पर विश्वास करें क्योंकि केवल वे ही पश्चिम बंगाल के लोगों के हित के लिए लड़ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऔवेसी ने कहा, "तृणमूल प्रमुख के राज्य में विकास के सूचकों पर मुसलमानों की हालत सबसे खराब है।’’ असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि हैदराबाद से पैसों के बैग लेकर यहां आ रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि हैदराबाद से पैसों के बैग लेकर यहां आ रहे और मुसलमानों का हमदर्द होने का दावा करने वाले नेता भाजपा के सबसे बड़े सहयोगी हैं।

बनर्जी ने मुस्लिम समुदाय से बाहर से आ रहे नेताओं पर भरोसा नहीं करने की अपील की करते हुए कहा कि केवल राज्य के नेताओं पर विश्वास करें क्योंकि केवल वे ही पश्चिम बंगाल के लोगों के हित के लिए लड़ सकते हैं। बनर्जी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ उन नेताओं पर विश्वास नहीं करें जो बाहर से आते हैं और खुद को आपका (अल्पसंख्यकों का) हमदर्द दिखाने की कोशिश करते हैं। केवल बंगाल के नेता ही आपके हित के लिए लड़ सकते हैं। हैदराबाद से पैसों के बैग के साथ आने वाले नेता और खुद को मुसलमानों का हमदर्द बताने वाले भाजपा के सबसे बड़े सहयोगी हैं।’’

गौरतलब है कि कूचबिहार में सोमवार को एक कार्यक्रम में इशारों ही इशारों में ओवैसी पर निशाना साधते हुए लोगों से हैदराबाद से आने वाले "अल्पसंख्यक चरमपंथियों" की बातों में नहीं आने के लिये कहा था। ममता के इस बयान पर पलटवार करते हुए औवेसी ने कहा, "तृणमूल प्रमुख के राज्य में विकास के सूचकों पर मुसलमानों की हालत सबसे खराब है।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीअसदुद्दीन ओवैसीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित