लाइव न्यूज़ :

प्रवासी भारतीय एक शक्तिशाली इकाई के तौर पर उभरे हैं : मंत्री

By भाषा | Updated: December 9, 2020 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बुधवार को कहा कि भारतीय प्रवासी एक शक्तिशाली इकाई के तौर पर उभरे हैं क्योंकि उन्हें विदेश नीति की रणनीति के दायरे में “सॉफ्ट पावर” के तौर पर मान्यता मिली है और यह मूल देश के आर्थिक विकास में प्रेरक के तौर पर भी काम करते हैं।

‘सॉफ्ट पावर’ अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में आम तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। इसके तहत कोई राज्य परोक्ष रूप से सांस्कृतिक अथवा वैचारिक साधनों के जरिये किसी अन्य देश के व्यवहार अथवा हितों को प्रभावित करता है। “विदेश में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में प्रवासियों की भूमिका” पर प्रवासी भारतीय दिवस के डिजिटल सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुरलीधरन ने कहा कि भारतीय प्रवासियों ने देश को विविधता, समृद्ध विरासत वाले देश के तौर पर वैश्विक पहचान उपलब्ध कराई है और ये भारतीय परंपराओं, संस्कृति, मूल्यों, नैतिकता और अन्य चीजों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित करने में अग्रणी रहे हैं।

भारतीय प्रवासी मेजबान देश को भी भारतीय संस्कृति और विरासत के कई पहलुओं को अपनाने के लिये प्रोत्साहित करते हैं।

मुरलीधरन ने कहा कि भारतीय प्रवासी जहां सुगमता से मेजबान देशों के तौर तरीकों के साथ आत्मसात कर लेते हैं वहीं वे अपनी भारतीय जातीय-सांस्कृतिक जड़ों के साथ भी करीबी संपर्क बरकरार रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू