लाइव न्यूज़ :

नि:शुल्क परामर्श दे रहे हैं 22 देशों में रहने वाले राजस्थान के प्रवासी डाक्टर

By भाषा | Updated: June 19, 2021 18:08 IST

Open in App

जयपुर, 19 जून विभिन्न देशों में रहने वाले राजस्थानी मूल के प्रवासी डॉक्टरों ने कोरोना वायरस संकट को देखते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है और वे अपने राज्य के लोगों को ऑनलाइन नि:शुल्क परामर्श दे रहे हैं।

राजस्थान सरकार के संगठन राजस्थान फाउंडेशन ने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान इन डाक्टरों की सेवाएं लेने के लिए डॉक्टर आफ राजस्थान इंटरनेशनल डोरी के साथ मिलकर यह पहल की थी।

फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया,‘‘ हमने 14 मई को 17 डाक्टरों के साथ 'कॉल डोरी' सेवा की शुरूआत की। इस समय 22 देशों में रह रहे 162 डॉक्टर राजस्थानी लोगों को नि:शुल्क परामर्श दे रहे हैं। अब तक 71 परामर्श दिए गए हैं।’’ श्रीवास्तव के अनुसार इसके तहत विभिन्न देशों में रह रहे डॉक्टर एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करते हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि इस पहल का और विस्तार किया जाएगा तथा और डॉक्टर भी इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रवासी राजस्थानियों ने फाउंडेशन की खुलकर मदद की और बड़ी मात्रा में आक्सीजन सांद्रक तथा अन्य उपकरण उपलब्ध करवाए। फाउंडेशन इस बारे में लगातार प्रवासी राजस्थानियों के संपर्क में है।

श्रीवास्तव के अनुसार राज्य के हर जिले में एक विशेष प्रवासी राजस्थानी (एनआरआर) प्रकोष्ठ शुरू करने की योजना है ताकि प्रवासी राजस्थानियों से जुड़े मुद्दों का जिलेवार समाधान किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos