लाइव न्यूज़ :

दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर दिल्ली पुलिस को दो हजार से अधिक पीसीआर कॉल मिली

By भाषा | Updated: November 15, 2020 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली पुलिस को दिवाली की रात पटाखे फोड़ने के बारे में शिकायतों को लेकर दो हजार से अधिक पीसीआर कॉल मिली। महानगर में कोविड-19 के मामलों और वायु प्रदूषण को देखते हुए पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उन्होंने कहा कि 1300 किलोग्राम से अधिक पटाखे भी जब्त किए गए हैं।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने 30 नवंबर की मध्य रात्रि तक पटाखों की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर रोक लगाई हुई है लेकिन दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में पटाखे फोड़ने की आवाज सुनी जा सकती है।

दिल्ली सरकार ने भी इस महीने की शुरुआत में 30 नवंबर तक हर तरह के पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें करीब 2100 पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें लोगों ने पड़ोस में पटाखे फोड़ने की शिकायतें कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘दिवाली की रात में हमें 2100 पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। पटाखे फोड़ने के बारे में अधिकतर कॉल दक्षिण पश्चिम, द्वारका और उत्तर पश्चिम दिल्ली से प्राप्त हुई। इस तरह की कॉल शाम साढ़े आठ बजे से रात साढ़े दस बजे तक आईं।’’

दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़े के मुताबिक, दिवाली की रात पटाखों की बिक्री और इनके इस्तेमाल के सिलसिले में औपचारिक नोटिस जारी करने सहित 1206 मामले दर्ज किए गए।

अधिकारी ने बताया कि कुल 850 लोगों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया और 1314.14 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर