भारत में अब तक कोविड-19 के सात करोड़ से अधिक टीके लगाए गए: सरकार

By भाषा | Updated: April 3, 2021 00:46 IST2021-04-03T00:46:33+5:302021-04-03T00:46:33+5:30

Over seven crore vaccines of Kovid-19 in India so far: Government | भारत में अब तक कोविड-19 के सात करोड़ से अधिक टीके लगाए गए: सरकार

भारत में अब तक कोविड-19 के सात करोड़ से अधिक टीके लगाए गए: सरकार

नयी दिल्ली, दो अप्रैल भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीकों की संख्या सात करोड़ को पार कर गई है। शुक्रवार को रात आठ बजे तक 12,76,191 टीके लगाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार को शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक 1,23,03,131 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में रात आठ बजे तक कुल 7,06,18,026 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 6,13,56,345 लोगों को पहली खुराक दी गई है, जबकि 92,61,681 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि इनमें 89,03,809 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) और 95,15,410 अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली है।

मंत्रालय ने कहा कि 52,86,132 स्वास्थ्य कर्मी और 39,75,549 अग्रिम मोर्चे के कर्मी ने दूसरी खुराक ली है।

मंत्रालय ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4,29,37,126 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश भर में कोविड-19 टीकाकरण के 77वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक कुल 12,76,191 टीके लगाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over seven crore vaccines of Kovid-19 in India so far: Government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे