लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने वालों से दिल्ली सरकार ने एक दिन में जुटाया 80 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2021 14:13 IST

राजधानी में 'येलो अलर्ट' प्रतिबंधों को लागू करने के बाद, दिल्ली सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए 29 दिसंबर, 2021 से अब तक 89 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना जुटाया है। इतना ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ 67 प्राथमिकी दर्ज की गई। 

Open in App
ठळक मुद्दे29 दिसंबर से अब तक जुटाया 89 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने वालों के खिलाफ हुई 67 FIR दर्ज

नई दिल्ली: देश में कोरोना और इसके नए वैरिएंट ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी में भी ओमीक्रोन और कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इस बीच सरकार के येलो अलर्ट के बावजूद भी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं।

राजधानी में 'येलो अलर्ट' प्रतिबंधों को लागू करने के बाद, दिल्ली सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए 29 दिसंबर, 2021 से अब तक 89 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना जुटाया है। इतना ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ 67 प्राथमिकी दर्ज की गई। 

दिल्ली सरकार के द्वारा गुरुवार को यह जानकारी दी गई कि कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के 4,300 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली सरकार द्वारा 28 दिसंबर के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार, उल्लंघन के कुल 4,392 मामलों में से 4,248 मामले मास्क से जुड़े हैं जबकि 83 मामले दो गज की दूरी और 60 मामले सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से जुड़े हैं। 

सबसे ज्यादा 700 मामले उत्तरी जिले से आए हैं जबकि पूर्वी से 635 और दक्षिण-पश्चिमी से 502 मामले आए हैं। बता दें कि बुधवार को आए रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 923 मामले सामने आए है। वहीं दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 238 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जो देश में सबसे अधिक है। यहां संक्रमण दर 1.29 फीसदी है।  

दिल्ली में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को लेकर डीडीएमए ने मंगलवार को दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया था। ‘येलो अलर्ट’ में रात के कर्फ्यू, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने, सम-विषम के आधार पर गैर-जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को खोलने, मेट्रो ट्रेनों और बसों में आधी सीटों पर यात्रा की अनुमति जैसे प्रतिबंध शामिल हैं।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)दिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां