लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड टीके की 33.54 करोड़ रू से अधिक खुराकें दी गयीं : सरकार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 33.54 करोड़ रू मूल्य से अधिक खुराकें दी गयी हैं जिनमें बुधवार को दी गई 25.14 लाख से अधिक खुराकें शामिल हैं ।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बुधवार को 18-44 आयु वर्ग के कुल 13,43,231 लोगों को पहली खुराक और 87,735 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। इस आयु वर्ग में कुल मिलाकर, 9,14,62,206 लोगों ने पहली खुराक ली है जबकि 21,77,618 लोगों ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से दूसरी खुराक ली है।

बयान के अनुसार शाम सात बजे संकलित अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को देश भर में 25,14,153 खुराकें दी गयी। अब तक कुल 33,54,69,340 खुराकें दी गयी हैं।

आठ राज्यों - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र - में 18 से 44 साल के आयु वर्ग में 50 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 साल के आयु वर्ग में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईएलटी20 इतिहास में पहली बार, दुबई कैपिटल्स ने शारजाह वॉरियर्स को 63 रन से हराया, मोहम्मद नबी ने किया कारनामा, 19 गेंद, 38 रन के बाद 4 ओवर में झटके 3 विकेट

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

क्रिकेटकेवल एक पारी की जरूरत, सभी जानते हैं खूंखार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव,  तिलक वर्मा ने कहा-बस थोड़ा इंतजार करें

भारत अधिक खबरें

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल