लाइव न्यूज़ :

पूसा बायो-डीकंपोजर के विज्ञापनों पर 15.8 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए: दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: July 31, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए पूसा बायो-डीकंपोजर के विज्ञापनों पर 15.8 करोड़ रुपये और पराली को खाद में बदलने वाले रसायन पर 40,000 रुपये खर्च किए हैं। यह जानकारी विधानसभा को इस सप्ताह दी गई।

दिल्ली सरकार के सूचना और प्रचार निदेशालय (डीआईपी) ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक ओपी शर्मा के सवाल के लिखित जवाब में कहा कि उसने किसानों के बीच पराली जलाने को लेकर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों पर 4,69,000 रुपये खर्च किए हैं।

दिल्ली विधानसभा का सत्र शुक्रवार को संपन्न हुआ।

सर्दियों के पिछले मौसम में, दिल्ली सरकार ने किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के गांवों के खेतों में मुफ्त में पूसा बायो-डीकंपोजर का छिड़काव सुनिश्चित किया था।

डीआईपी ने कहा, ‘‘यह आवश्यक था कि इस तकनीक (बायो-डीकंपोजर) की जानकारी उन सभी राज्यों के किसानों तक पहुंचे जहां से बड़ी मात्रा में धुआं निकलता है। क्योंकि दिल्ली के पड़ोसी राज्य इस धुएं का मुख्य स्रोत हैं।’’ उसने कहा, ‘‘ लोगों की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने 15,80,36,828 रुपये खर्च कर इस नई तकनीक के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विज्ञापन जारी किया।’’

उसने कहा कि पराली को खाद में बदलने के लिए रसायन की खरीद पर 40,000 रुपये की राशि खर्च की गई थी। डीआईपी ने कहा कि पूसा संस्थान और सरकार के अधिकारियों ने एक विशेष शिविर में लगभग 1,400-1,500 किसानों को पराली को खाद में बदलने के लिए प्रशिक्षित किया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पराली जलाने से निपटने के लिए बायो-डीकंपोजर एक सफल तकनीक है और केंद्र और पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से इसे अपनाने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग