लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके पर जरूरत से अधिक प्रतिक्रिया देना, भय फैलाना बेहद निंदनीय: वर्धन

By भाषा | Updated: January 19, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के टीके पर जरूरत से अधिक प्रतिक्रिया देना, भय फैलाना और गलत सूचना प्रसारित करना बेहद निंदनीय है।

इससे पहले भारत बायोटेक ने तथ्यपरक पत्र जारी किया जिसमें बताया गया है कि कोवैक्सिन टीका किन विशेष परिस्थितियों में नहीं दिया जाना चाहिए।

वर्धन ने एक ट्वीट के जवाब में यह कहा जिसमें पूछा गया था कि ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी जनता के सामने पहले क्यों नहीं रखी गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने 15 जनवरी को किए अपने एक ट्वीट का हवाला भी दिया जिसमें उन्होंने ऐसे लोगों के बारे में जानकारी दी थी जिन्हें टीका नहीं दिया जाना चाहिए।

वर्धन ने ट्वीट किया, “जानकारी प्राप्त करने का प्रयास न कर के जरूरत से अधिक प्रतिक्रिया देना, भय फैलाना और गलत सूचना देना अत्यंत निंदनीय है। यह तथ्य सार्वजनिक तौर पर शुरुआत से ही उपलब्ध हैं। जानकारी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के ट्विटर खाते को फॉलो करें और बोलने से पहले थोड़ा शोध कर लें।”

कोविड-19 के कोवैक्सिन टीके पर जारी तथ्यपरक पत्र में भारत बायोटेक ने कहा है कि गर्भवती या बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिलाओं और तेज बुखार या रक्तस्राव जैसी बीमारियों वाले लोगों को टीका नहीं दिया जाना चाहिए।

वेबसाइट पर प्रकाशित पत्र में कंपनी ने कहा कि टीके के तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है और इसलिए यह जानना जरूरी है कि टीका लगने के बाद भी कोविड-19 से बचने के एहतियाती उपाय करना आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!