लाइव न्यूज़ :

केरल में पिछले 24 घंटों में 90,000 से अधिक नमूनों की जांच की गई, 5,610 नए मामले आए

By भाषा | Updated: February 5, 2021 23:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच फरवरी केरल में कोविड​​-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 5,610 नए मामले सामने आए। राज्य सरकार ने जांच तेज कर दी है और पिछले 24 घंटों में 90,000 से अधिक नमूनों की जांच की गई।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि किसी को भी वायरस के खिलाफ अपनी सतर्कता को कम नहीं करना चाहिए। उन्होंने लोगों से सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

राज्य में बीमारी से 19 और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 3,832 हो गई, जबकि संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,56,421 हो गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 67,795 है।

संक्रमण से 6,653 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य भर में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 8,84,542 तक पहुंच गई।

पिछले 24 घंटों में, 91,931 नमूनों की जांच की गई।

राज्य में अब तक 99,48,005 नमूनों की जांच की गई है।

विजयन ने संवाददाताओं से कहा कि सभी को कोविड ​​प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना चाहिए और कोई भी लापरवाही स्थिति को और खराब कर देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र