लाइव न्यूज़ :

देशभर में नौ लाख से ज्यादा मरीज ऑक्सीजन सहायता पर, 1.7 लाख वेंटिलेटर पर: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: May 8, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि देशभर में कोविड-19 के 1,70,841 मरीज वेंटिलेंटर पर हैं जबकि 9,02,291 मरीज ऑक्सीजन सहायता पर हैं।

महामारी के हालात पर चर्चा के लिए हुई मंत्री समूह की 25वीं बैठक को ऑनलाइन संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में से 1.34 फीसदी आईसीयू में भर्ती हैं, 0.39 फीसदी वेंटिलेटर पर हैं जबकि 3.70 फीसदी मरीज ऑक्सीजन सहायता पर हैं।

उन्होंने कहा कि देशभर में कोविड-19 के 4,88,861 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं जबकि 1,70,841 मरीज वेंटिलेंटर पर हैं और 9,02,291 मरीज ऑक्सीजन सहायता पर हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्य मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बैठक में हिस्सा लिया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

पॉल ने अधिकार प्राप्त समूह-1 के कार्यों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट पेश की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के प्रभावी नैदानिक प्रबंधन के वास्ते अस्पताल के बुनियादी ढांचा विकास के लिए किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया।

सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव गिरिधर अरामाने ने तरल मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन, आवंटन एवं आपूर्ति के वर्तमान परिदृश्य से अवगत कराया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अरामाने के हवाले से बताया कि ऑक्सीजन के घरेलू उत्पादन में प्रतिदिन 9400 मीट्रिक टन से अधिक का इजाफा हुआ है।

अरामाने ने ऑक्सीजन के आयात, पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना की स्थिति के अलावा टैंकर की उपलब्धता आदि के बारे में भी जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर