बारिश के चलते पुणे मंडल में 84,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 22:48 IST2021-07-23T22:48:42+5:302021-07-23T22:48:42+5:30

Over 84,000 people shifted to safer places in Pune division due to rain | बारिश के चलते पुणे मंडल में 84,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

बारिश के चलते पुणे मंडल में 84,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

मुंबई/पुणे, 23 जुलाई पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे मंडल में भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के चलते 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें 40,000 से अधिक लोग कोल्हापुर जिले से हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कोल्हापुर शहर के पास पंचगंगा नदी 2019 में आई बाढ़ के स्तर से भी ऊपर बह रही है।

पुणे और कोल्हापुर के साथ ही मंडल में सांगली और सतारा जिले भी आते हैं। सतारा भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल तथा अन्य एजेंसियों ने शुक्रवार शाम तक 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इनमें 40,882 लोग कोल्हापुर जिले से हैं।

उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह को थलसेना और नौसेना की छह टीम बचाव कार्य में शामिल होंगी।

अधिकारियों ने बताया कि 54 गांव बाढ़ से पूरी तरह और 821 गांव आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 84,000 people shifted to safer places in Pune division due to rain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे