लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 81 प्रतिशत से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: February 21, 2021 21:14 IST

Open in App

अमरावती, 21 फरवरी आंध्र प्रदेश में पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण में रविवार को 81.78 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान हिंसा की कुछ घटनाएं भी हुईं जिनमें से अधिकतर गुंटूर जिले में हुईं।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने गुंटूर जिले में कुछ जगह आपस में भिड़ी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

कुछ स्थानों पर उम्मीदवारों के चुनाव एजेंटों को भी कथित तौर पर पीटे जाने की घटनाएं हुईं। सत्तेनपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में एक बूथ के भीतर प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के एजेंट आपस में भिड़कर घायल हो गए। इन दोनों एजेंटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि प्रतिद्वंद्वियों द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने के बाद गुंटूर के पास मुतलुरु गांव में एक मतदान केंद्र पर एक एजेंट ने आत्मदाह करने की कोशिश की।

इस घटना से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमले की घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

गुंटूर पुलिस अधीक्षक अम्मी रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ छिटपुट घटनाएं अवश्य हुईं, लेकिन हमने तुरंत कार्रवाई की। हम हिंसा में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाएंगे।’’

पूर्वी गोदावरी जिले में अलग-अलग गांवों में मतदान के बाद दो बुजुर्ग लोग बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई।

राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने यहां बताया कि एसपीएस नेल्लोर जिले में बारिश भी मतदाताओं के उत्साह को फीका नहीं कर पाई और वे मतदान करने के लिए कतारबद्ध नजर आए।

चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 3,299 ग्राम पंचायतों में 2,743 सरपंचों तथा 22,423 वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। 554 सरपंच पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पंचायत चुनाव के प्रत्येक चरण में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित