मास्क नहीं पहनने पर 800 से अधिक लोगों का चालान किया गया: पुलिस

By भाषा | Updated: March 27, 2021 00:08 IST2021-03-27T00:08:05+5:302021-03-27T00:08:05+5:30

Over 800 people invoiced for not wearing masks: police | मास्क नहीं पहनने पर 800 से अधिक लोगों का चालान किया गया: पुलिस

मास्क नहीं पहनने पर 800 से अधिक लोगों का चालान किया गया: पुलिस

नयी दिल्ली, 26 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को 800 से अधिक लोगों का चालान किया।

अधिकारियों ने कहा कि उप राज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मास्क नहीं पहनने को लेकर 813 लोगों का चालान किया गया, जबकि सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पांच लोगों पर जुर्माना लगाया गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने को लेकर 15 जून के बाद से 5,70,693 लोगों के चालान किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस 15 जून के बाद से 4,26,941 मास्क वितरित कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 800 people invoiced for not wearing masks: police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे