क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोलकाता में गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप में 80 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2021 17:50 IST2021-12-25T17:50:38+5:302021-12-25T17:50:38+5:30

Over 80 people arrested for illegal activities in Kolkata on Christmas eve | क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोलकाता में गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप में 80 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोलकाता में गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप में 80 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

कोलकाता, 25 दिसंबर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कोलकाता के विभिन्न हिस्सों से 80 से अधिक लोगों को विभिन्न गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि भीड़-भाड़ के दौरान मास्क नहीं पहनने के कारण 191 लोगों को हिरासत में लिया गया। शहर के पार्क स्ट्रीट इलाके में शुक्रवार की रात करीब 11 बजकर 35 मिनट पर एक पब के बाहर उपद्रव रोकने पहुंचे पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पब के संचालनकर्ताओं ने उपद्रव करने के लिए चार लोगों को बाहर निकाल दिया, जिसके बाद वे सुरक्षा गार्ड के साथ झगड़ा करने लगे।

उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को अप्रिय गतिविधियों को रोकने के लिए तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उत्सव के बीच अशांति पैदा करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए समूचे शहर में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 80 people arrested for illegal activities in Kolkata on Christmas eve

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे