लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में पहुंचाई गई 7,500 टन से अधिक तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन

By भाषा | Updated: May 31, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई रेलवे ने सोमवार को कहा कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेनों के जरिए 7,500 टन से अधिक तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेनों ने 37 दिन पहले 24 अप्रैल को महाराष्ट्र में 126 टन भार के साथ ऑक्सीजन पहुंचाने की शुरुआत की थी।

रेलवे ने कहा कि इन एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से देशभर में अब तक 1,304 टैंकरों में 21,939 टन से अधिक तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

विभिन्न राज्यों को राहत पहुंचाने के लिए 321 ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ जहां अपनी यात्रा पूरी कर चुकी हैं, वहीं 11 अन्य ट्रेन 46 टैंकरों में 827 टन से अधिक ऑक्सीजन लेकर रास्ते में हैं और अपने गंतव्यों की ओर जा रही हैं।

रेलवे ने कहा कि हरियाणा, कर्नाटक और तमिलनाडु में दो-दो हजार टन से अधिक ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेनों के जरिए 7,500 टन से अधिक तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

इस बीच, रेलवे ने यह भी कहा कि 269 स्टेशनों पर इंटरनेट आधारित निगरानी प्रणाली स्थापित की है जिसमें 30 दिन तक फुटेज सुरक्षित रखी जा सकती है।

इसने कहा कि 31 और स्टेशनों पर काम प्रगति पर है जो जल्द पूरा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल