लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में प्रदूषण प्रभावित 13 स्थानों पर 70 लाख लीटर से ज्यादा पानी का छिड़काव

By भाषा | Updated: November 22, 2020 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कदम उठाते हुए पिछले 36 दिनों में दिल्ली अग्निशमन सेवा ने प्रदूषण से बेहद प्रभावित 13 क्षेत्रों में 70 लाख लीटर से ज्यादा पानी का छिड़काव किया है ताकि धूल जम सके।

इस अभियान की शुरुआत 17 अक्टूबर को हुई थी। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में धूल प्रदूषण को रोकने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया था।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि उनके कर्मी रोजाना दो लाख लीटर से ज्यादा पानी का छिड़काव उन 13 स्थानों पर कर रहे हैं, जिसे दिल्ली सरकार ने बेहद प्रदूषित क्षेत्र बताया है।

ये क्षेत्र जहांगीरपुरी, नरेला, अशोक विहार, विवेक विहार, द्वारका, मुंडका, रोहिणी, वजीरपुर, ओखला, बवाना, आनंद विहार, पंजाबी बाग और आर के पुरम हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकल के कुल 15 वाहनों को इन चिह्नित क्षेत्रों में जल छिड़काव के काम में लगाया गया है और कुल 45 कर्मी इस कार्य में जुटे हुए हैं।

गर्ग ने बताया कि यह कार्य रोजाना सुबह में दो घंटे और शाम में दो घंटे किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन