लाइव न्यूज़ :

पिछले 24 घंटे में आठ राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से आए कोविड-19 के 69 फीसदी से अधिक नए मामले

By भाषा | Updated: November 28, 2020 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 41,322 नए मामलों में से 69 फीसदी से अधिक मामले आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए। इनमें से सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए जिसके बाद दिल्ली और केरल का स्थान है। यह जानकारी शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिये 11 लाख 57 हजार 605 नमूनों की जांच की ग, जिससे भारत में अब तक की गई कुल जांच की संख्या 13.82 करोड़ हो चुकी है, जबकि प्रति दस लाख की आबादी पर जांच की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,54,940 है और यह कुल संक्रमितों की संख्या का 4.87 फीसदी है।

मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘कोविड-19 के रोजाना सामने आ रहे मामलों में 69.04 फीसदी आठ राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से सामने आए हैं।’’

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6185 नए मामले सामने आए, जबकि दिल्ली में 5482 और केरल में 3966 नए मामले सामने आए।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़े के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के कुल मामले 93,51,109 हो गए हैं जबकि मरने वालों की संख्या 1,36,200 हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र