यमुना खतरे के निशान से ऊपर, 613 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

By भाषा | Updated: August 16, 2018 00:22 IST2018-08-16T00:22:27+5:302018-08-16T00:22:27+5:30

यमुना नदी में जलस्तर आज भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इस दौरान 600 से अधिक लोगों को मौके से हटाकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।

Over 613 people were taken to a safe place above Yamuna danger mark | यमुना खतरे के निशान से ऊपर, 613 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

यमुना खतरे के निशान से ऊपर, 613 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

नई दिल्ली, 16 अगस्त: यमुना नदी में जलस्तर आज भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इस दौरान 600 से अधिक लोगों को मौके से हटाकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।अधिकारियों ने कल इस संबंध में उचित कदम उठाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे।

पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन के अनुसार यमुना नदी का जलस्तर आज शाम सात बजे 205.7 मीटर तक पहुंच गया। खतरे का निशान 204.83 मीटर पर है।अधिकारियों ने बताया कि अब तक 613 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। 

वहीं, हाल ही में कहा गया था कि  यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है और इसमें और अधिक इजाफे की आशंका थी। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का परामर्श जारी किया। हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर 90,000 क्यूसेक के खतरे के निशान को पार कर आज सुबह नौ बजे 2.11 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया।

पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर आज रात नौ बजे से 11 बजे तक बढ़कर 205.40 मीटर तक पहुंचने की संभावना थी।

 बयान के मुताबिक, ‘‘दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर 28 जुलाई की सुबह सात बजे 204.92 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान से ऊपर है। जल स्तर में और वृद्धि हो रही है।’’ एक अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद कल चेतावनी जारी की गयी थी।
 

Web Title: Over 613 people were taken to a safe place above Yamuna danger mark

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे