लाइव न्यूज़ :

आंध्र से तमिलनाडु ले जाया जा रहा छह सौ किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद

By भाषा | Updated: December 6, 2021 23:08 IST

Open in App

चेन्नई, छह दिसंबर आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु सीमा पर शनिवार को एक ट्रक से आधा टन से भी ज्यादा गांजा बरामद किया गया और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से यहां सोमवार को यह जानकारी दी गई।

गोपनीय सूचना का आधार पर शनिवार देर रात को एनसीबी अधिकारियों की एक टीम ने आंध्र और तमिलनाडु की सीमा पर एक टोल प्लाजा पर ट्रक को रोका जिसमें से 296 पैकेट में रखा गया 641 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

एजेंसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस संबंध में तीन व्यक्तियों- गिरोह के सरगना, आपूर्तिकर्ता और वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया तथा ट्रक को जब्त कर लिया गया।

जब्त किया गया गांजा आंध्र प्रदेश के तुनि से लाया जा रहा था और उसे तमिलनाडु के कंबम पहुंचाया जाना था। एनसीबी ने कहा कि इस प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र