लाइव न्यूज़ :

छह सौ से अधिक शिक्षाविदों ने शीर्ष अदालत से पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा का संज्ञान लेने की अपील की

By भाषा | Updated: June 1, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून छह सौ से अधिक प्रोफेसरों एवं कुलपतियों के एक समूह ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा का स्वत: संज्ञान लेने तथा ऐसी घटनाओं की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की अपील की।

शिक्षाविदों ने एक बयान में दावा किया कि बंगाल समाज का एक बड़ा हिस्सा भय के साए में रह रहा है और आरोप लगाया कि जिन लोगों ने ‘‘हाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के विरुद्ध वोट डाला, उन्हें परेशान किया जा रहा है।’’

उन्होंने दावा किया कि हजारों लोग ‘‘बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी से समर्थित गुंडों’’ द्वारा हत्या या हमला किए जाने के डर से असम, ओडिशा और झारखंड चले गए हैं।

समूह ने कहा, ‘‘ हम राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जैसे स्वतंत्र प्राधिकारों द्वारा जांच की अपील करते हैं। हमारी उच्चतम न्यायालय से इस मामले का स्वत: संज्ञान लेने एवं इन घटनाओं की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की भी अपील की है।’’

उन्होंने कहा कि हिंसा की ऐसी हरकतें एवं आतंक की राजनीति संविधान को कमजोर करती हैं एवं लोकतंत्र के मूल तत्वों को नष्ट करती हैं।

भाजपा ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर इस हिंसा का आरोप लगाया है।

वहीं, तृणमूल ने भाजपा पर हिंसक घटनाओं का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि इन घटनाओं में उसके भी कार्यकर्ता मारे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे