लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में 60 से अधिक विदेशी राजदूतों ने प्रमुख दवा कंपनियों का दौरा किया

By भाषा | Updated: December 9, 2020 16:44 IST

Open in App

हैदराबाद/नयी दिल्ली, नौ दिसंबर हैदराबाद में बुधवार को 60 से अधिक विदेशी राजदूतों ने वहां स्थित दो प्रमुख दवा कंपनियों 'भारत बायोटेक' और 'बायोलोजिकल-ई' का दौरा किया, जहां उन्हें कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भारत द्वारा विकसित किए जा रहे टीका कार्यक्रम से अवगत कराया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, '' 60 से अधिक मिशन प्रमुखों के लिए हैदराबाद स्थित दवा कंपनियों भारत बायोटेक और बायोलोजिकल-ई के अनुसंधान एवं उत्पादन इकाईयों के दौरे का प्रबंध किया गया।''

सूत्रों ने बताया कि भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ कृष्णा एल्ला ने विदेशी राजदूतों को भारत में टीका उत्पादन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का प्रस्तुतिकरण दिया।

उन्होंने कहा कि प्रस्तुति के दौरान राजदूतों को अवगत कराया गया कि विश्व के 33 फीसदी टीके का उत्पादन हैदराबाद में जीनोम वैली में होता है।

अधिकारियों के मुताबिक, हैदराबाद में राजदूतों का यह दौरा विदेश मंत्रालय द्वारा भारत में कोविड-19 टीका विकास कार्यक्रम की पहल से अवगत कराने के तहत आयोजित किया गया और इसी कड़ी में उन्हें शहरों की अन्य दवा कंपनियों का भी दौरा कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी