लाइव न्यूज़ :

झारखंड सरकार राज्य के 76 प्रवासी मजदूरों को बंग्लादेश से हवाई जहाज से लाएगी, अब तक दूसरे राज्यों से छह लाख 89 हजार प्रवासी लौटे

By भाषा | Updated: June 16, 2020 03:04 IST

वापस लौटे प्रवासियों में से 5 लाख 11 हजार 663 लोगों को प्रवासी मजदूर के रूप में चिन्हित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवंदे भारत मिशन के तहत अब तक 390 लोग विदेशों से झारखण्ड वापस आ चुके हैं।विदेशों से झारखंड आने वालों में बांग्लादेश से आने वाले प्रवासियों की संख्या सर्वाधिक है। भूटान से झारखंड के 17 लोगों को सड़क मार्ग द्वारा वापस लाया जा रहा है।

रांची: झारखंड अब तक छह लाख 89 हजार से अधिक लोग राज्य के बाहर से लौट चुके हैं जिनमें से पांच लाख 11 हजार 663 लोगों को प्रवासी मजदूर के रूप में चिह्नित किया गया है। झारखंड के कोरोना संबंधित मामलों के मुख्य नोडल पदाधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्रोजेक्ट भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अबतक 6 लाख 89 हजार से अधिक लोग राज्य के बाहर से झारखण्ड आ चुके है।

वापस लौटे प्रवासियों में से 5 लाख 11 हजार 663 लोगों को प्रवासी मजदूर के रूप में चिन्हित किया गया है। सिंह ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 390 लोग विदेशों से झारखण्ड वापस आ चुके हैं जिनमें से 234 लोगों ने अपना पृथक-वास पूरा कर लिया है। इनमें 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों से आने वालों में बांग्लादेश से आने वाले प्रवासियों की संख्या सर्वाधिक है।

आगामी 17 जून को बांग्लादेश से 76 लोगों को हवाई मार्ग से झारखण्ड लाया जायेगा-

उन्होंने बताया कि आगामी 17 जून को बांग्लादेश से 76 लोगों को हवाई मार्ग से झारखण्ड लाया जायेगा। साथ ही भूटान से भी 17 लोगों को सड़क मार्ग द्वारा वापस लाया जा रहा है। संवाददाता सम्मेलन में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल ने कहा कि अभी तक झारखण्ड वापस आए 6 लाख 89 हजार से अधिक लोगों में से राज्य सरकार के द्वारा 4 लाख 12 हजार 357 लोगों को लाया गया है जिनमें से 3 लाख 10 हजार 340 लोगों को 238 स्पेशल श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से लाया गया है ,वहीं 1 लाख 8 सौ 52 लोगों को बस तथा 1165 लोगों को हवाई मार्ग से वापस लाया जा चुका है।

अमिताभ ने बताया कि सरकार की ओर से अब तक कुल 3566 क्वारंटीन सेंटर बनाये गये हैं, जिनमें 25 हजार 170 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा 2 लाख 49 हजार 583 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। 

टॅग्स :झारखंडकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों