भारत में 5.69 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चकुी: सरकार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 23:07 IST2021-03-26T23:07:48+5:302021-03-26T23:07:48+5:30

Over 5.69 crore Kovid-19 vaccine supplements to be given in India: Government | भारत में 5.69 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चकुी: सरकार

भारत में 5.69 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चकुी: सरकार

नयी दिल्ली, 26 मार्च भारत में कोविड-19 टीके की अब तक कुल 5,69,57,612 से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने शुक्रवार शाम सात बजे तक के आंकड़े देते हुए बताया कि इसमें 80,66,471 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 51,27,234 को दूसरी खुराक दी गई है। इसी तरह, अग्रिम मोर्चे के 86,79,307 कर्मियों को पहली खुराक जबकि 34,96,356 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय के मुताबिक, इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2,57,01,645 लाभार्थियों को जबकि विभिन्न रोगों से जूझ रहे 45 से 60 साल की आयु के 58,86,599 लोगों की टीके की पहली खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने कहा, '' शुक्रवार को शाम सात बजे तक टीके की कुल 14,53,172 खुराक दी गई। इनमें से 13,32,550 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई जबकि 1,20,622 को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 5.69 crore Kovid-19 vaccine supplements to be given in India: Government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे