लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड रोधी टीके की 55 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं

By भाषा | Updated: August 16, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 55 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को दोपहर बाद किए गए एक ट्वीट में कहा, ‘‘रिकॉर्ड प्रगति के तहत, भारत में कोविड-19 रोधी टीके की 55 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है।’’

भारत को कोविड रोधी टीकाकरण के तहत 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में 85 दिन का समय लगा था। इसके बाद 20 करोड़ से अधिक के आंकड़े तक पहुंचने में 45 दिन और 30 करोड़ से अधिक का आंकड़ा छूने में 29 दिन लगे थे। इसके बाद देश को 40 करोड़ का आंकड़ा छूने में 24 दिन तथा फिर गत छह अगस्त को 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 20 दिन और लगे थे। चौदह अगस्त को यह आंकड़ा 54 करोड़ से अधिक हो गया था।

देशव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण 16 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद दो फरवरी से अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिए इसकी शुरुआत हुई थी।

कोविड रोधी टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत एक मार्च से हुई थी जिसमें 60 साल से अधिक उम्र के लोगों तथा विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 45 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया गया था।

इसके बाद, एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण की शुरुआत की गई थी।

सरकार ने इसके बाद एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos