दिल्ली में आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए रास्ता बनाएंगे 540 से अधिक पेड़

By भाषा | Updated: December 5, 2021 18:21 IST2021-12-05T18:21:02+5:302021-12-05T18:21:02+5:30

Over 540 trees to make way for RRTS corridor in Delhi | दिल्ली में आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए रास्ता बनाएंगे 540 से अधिक पेड़

दिल्ली में आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए रास्ता बनाएंगे 540 से अधिक पेड़

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) को लागू करने के लिए राजधानी में 260 से अधिक पेड़ काटे जाएंगे और 280 पौधे लगाये जायेंगे ।

पर्यावरण विभाग ने इसके लिए 1.69 हेक्टेयर क्षेत्र को छूट दी है। आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए कुल 543 पेड़ रास्ता बनाएंगे।

उपयोगकर्ता एजेंसी, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को यमुना के पश्चिमी तट पर दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे से सटी भूमि पर 280 पेड़ लगाने के लिए कहा गया है।

नीम, अमलतास, पीपल, पिलखन, गूलर, बरगद और देसी कीकर के 5,430 पौधे लगाने के लिए सुरक्षा राशि के रूप में 3.09 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया है ।

अधिसूचना में कहा गया है इन पौधों को लगाने और इसकी देख रेख का जिम्मा उपयोगकर्ता एजेंसी के पास रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 540 trees to make way for RRTS corridor in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे