लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 53 लाख से अधिक खुराकें दी गईं

By भाषा | Updated: May 25, 2021 22:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 मई हरियाणा सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 53,72,311 खुराकें दी जा चुकी हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) राजीव अरोड़ा ने कहा कि गुड़गाव में सबसे अधिक 6,34,610 खुराकें दी गईं। इसके अलावा फरीदाबाद में 5,00,600 और अंबाला में 3,94,162 लोगों को खुराके दी गईं। यह जिले टीकाकरण के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में शुमार हैं।

अरोड़ा ने श्रेणीवार टीकाकरण की जानकारी देते हुए बताया कि 2,07,892 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली जबकि 1,33,828 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसी प्रकार, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को 1,64,609 पहली जबकि 75,740 को दूसरी खुराक दी गई।

आधिकारिक बयान के अनुसार 60 वर्ष से अधिक और 45 से 60 साल की आयु के 32,70,712 लोगों को पहली जबकि 7,74,105 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

अरोड़ा ने कहा कि 18 से 44 साल की आयु के 7,45,425 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल