लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के नूंह से अवैध शराब के 500 से अधिक कार्टन जब्त

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 मार्च हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले में अवैध शराब के 500 से अधिक कार्टन जब्त किये हैं जिन्हें एक कबाड़ की दुकान से ट्रक में लादा जा रहा था।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने राजस्थान के नंबर वाले एक ट्रक को पकड़ा और 507 कार्टूनों में रखी शराब की 6,084 बोतलें जब्त कीं।

उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी इरफान ने पुन्हाना-होडल रोड के समीप कबाड़ की दुकान पर अवैध देशी शराब छिपाकर रखी है।

प्रवक्ता ने बयान में बताया कि इस सूचना के आधार पर दुकान पर छापा मारा गया , तब इरफान और उसके दो साथी ट्रक पर कार्टन लाद रहे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मियों को आते देख भाग गये। आबकारी कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य घटना में पुलिस ने नूंह जिले से एक घोषित अपराधी को पकड़ा।

प्रवक्ता ने बताया कि उसके विरूद्ध हत्या, हत्या के प्रयास और मवेशी तस्करी के 18 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर लुहिंगाकला गांव से जामील नामक इस अपराधी को गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos