लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत अभियान के जरिए अब तक 4.75 लाख भारतीय विदेश से लौटे, चौथे फेज में चलेंगी 500 से ज्यादा फ्लाइटें

By भाषा | Updated: July 3, 2020 05:22 IST

भारत सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन में विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने के लिए वंदे भारत अभियान शुरू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देवंदे भारत अभियान के जरिए अब तक 4.75 लाख से अधिक लोगों को वतन वापस लाया गया है।वंदे भारत अभियान के अंतर्गत चौथे चरण में हम 500 से अधिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

नई दिल्ली।कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सात मई को शुरू किए गए वंदे भारत अभियान के जरिए अब तक 4.75 लाख से अधिक लोगों को वतन वापस लाया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वंदे भारत अभियान बृहस्पतिवार से अपने चौथे चरण में प्रवेश कर गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, '' एक जुलाई तक, वतन वापसी के इच्छुक कुल 5,83,109 भारतीयों ने विदेश में हमारे दूतावासों में पंजीकरण कराया था, जिनमें से इस अभियान के तहत 4,75,000 से अधिक लोगों को वापस लाया जा चुका है।''

चौथे चरण में होगा 500 से अधिक उड़ानों का संचालन

उन्होंने कहा कि इस संख्या में से करीब 90,000 भारतीयों को जमीनी सीमा आव्रजन जांच चौकियों के जरिए नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से वापस लाया गया। श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान के चौथे चरण में संचालित होने वाली उड़ानों की सूची मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ''वंदे भारत अभियान के अंतर्गत चौथे चरण में हम 500 से अधिक उड़ानों का संचालन करेंगे। इसमें एअर इंडिया और निजी विमानन कंपनियां दोनों शामिल हैं।''

भारत में 6.04 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 604641 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 17834 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 359859 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। भारत में कोरोना के 226947 एक्टिव मरीज मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?