लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 9.4 करोड़ रुपये मूल्य के 47 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

By भाषा | Updated: November 30, 2021 22:56 IST

Open in App

चेन्नई, 30 नवंबर यहां हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 47 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ केटामाइन हाइड्रोक्लोराइड को नष्ट किया है, जिसे हाल के दिनों में विभिन्न मामलों में जब्त किया गया था। इसकी कीमत 9.4 करोड़ रुपये आंकी गई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसे राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों के साथ ‘ड्रग डिस्पोजल कमेटी’ की मौजूदगी में पड़ोसी चेंगलपेट जिले में एक जैव चिकित्सा अपशिष्ट केन्द्र में नष्ट कर दिया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने हाल के दिनों में हवाई अड्डे पर चमड़े की जैकेट और यात्रियों के सामान में छुपाए गए प्रतिबंधित पदार्थ को बरामद किया। अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और एयर कार्गो परिसर में जब्त किए गए 9.4 करोड़ रुपये मूल्य के कुल 47.021 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो