लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में 46 फीसदी से अधिक इमारतों के पास नहीं है अग्नि सुरक्षा एनओसी: नगर निकाय

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:12 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ जून शहर के नगर निकाय ने बुधवार को गुजरात उच्च न्यायालय को बताया कि अहमदाबाद शहर में 46 प्रतिशत से अधिक इमारतों के पास वैध अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं है।

अस्पतालों, स्कूलों, आवासीय और आवासीय-सह-वाणिज्यिक इकाइयों, मॉल, मल्टीप्लेक्स, थिएटरों को इसके लिए निर्धारित मानदंडों के अनुपालन के बाद स्थानीय अधिकारियों से अग्नि सुरक्षा एनओसी की आवश्यकता होती है।

न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी और न्यायमूर्ति भार्गव डी करिया की अदालत में दाखिल एक हलफनामे में, अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने कहा कि ऐसी 10,329 इमारतों में से, 4,784 या 46.3 प्रतिशत, वैध अग्नि सुरक्षा एनओसी के बिना हैं। इसमें कहा गया है कि शहर के 1,852 अस्पतालों और क्लीनिकों में से 374 के पास कोई अग्नि सुरक्षा एनओसी नहीं है, जिसे अग्नि सुरक्षा प्रणाली के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा करने के बाद सक्षम अधिकारियों से प्राप्त करना होता है।

हलफनामे के अनुसार, 2,425 स्कूलों में से 1,353 के पास कोई वैध अग्नि सुरक्षा एनओसी नहीं है जबकि 3,165 आवासीय भवनों में से 1,876 भवनों, 1,344 आवासीय-सह-वाणिज्यिक संस्थानों में से 663, और 1,268 वाणिज्यिक संरचनाओं में से 443 के पास कोई अग्नि सुरक्षा एनओसी नहीं है।

इस बीच, राजकोट शहर के नगर निकाय ने कहा कि 268 अस्पतालों और क्लीनिकों में से 244 के पास वैध अग्नि सुरक्षा एनओसी नहीं है।

अधिवक्ता अमित पांचाल द्वारा अग्नि सुरक्षा मुद्दे पर एक जनहित याचिका दाखिल की गई है जिस पर 11 जून को सुनवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है