मुंबई शहर में 4,000 से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषण के शिकार

By भाषा | Updated: December 24, 2021 14:03 IST2021-12-24T14:03:01+5:302021-12-24T14:03:01+5:30

Over 4,000 children suffer severe malnutrition in Mumbai city | मुंबई शहर में 4,000 से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषण के शिकार

मुंबई शहर में 4,000 से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषण के शिकार

मुंबई, 24 दिसंबर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस साल अगस्त तक 4,000 से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित पाए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने विधान परिषद को यह जानकारी दी।

ठाकुर ने बृहस्पतिवार को उच्च सदन में कांग्रेस सदस्य भाई जगताप के एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल अगस्त तक, मुंबई शहर में 4,194 बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित पाए गए। धारावी, मालवानी, मानखुर्द और गोवंडी क्षेत्रों में सबसे अधिक बच्चे कुपोषित मिले।’’

बच्चों को गंभीर कुपोषण से बाहर निकालने के लिए उनका इलाज करने के उद्देश्य से 20 अगस्त को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया था।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि कुपोषित बच्चों और उनकी माताओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अन्य योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 4,000 children suffer severe malnutrition in Mumbai city

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे