लाइव न्यूज़ :

पिछले साल दिल्ली पुलिस के 400 से ज्यादा कर्मी निलंबित किए गए

By भाषा | Updated: February 19, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी पिछले साल दिल्ली पुलिस के 400 से अधिक कर्मियों को कदाचार के लिए निलंबित कर दिया गया, वहीं 1,325 अन्य कर्मियों को दंडित किया गया।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बल ने कहा कि कदाचार को लेकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पिछले साल 250 सतर्कता जांच की गई।

पुलिस द्वारा यहां जारी आंकड़ों के अनुसार 250 सतर्कता जांच में 49 में 115 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आरोप साबित हुए और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

इसमें कहा गया है कि 420 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया और 707 कर्मियों के खिलाफ 561 विभागीय जांच शुरू की गई, जिनमें से 525 का निस्तारण कर दिया गया। बल ने कहा कि 1,325 पुलिसकर्मियों को दंडित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos