हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन की चपेट में आए 40 से अधिक लोग

By भाषा | Updated: August 11, 2021 13:54 IST2021-08-11T13:54:41+5:302021-08-11T13:54:41+5:30

Over 40 people caught in landslide in Himachal Pradesh's Kinnaur | हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन की चपेट में आए 40 से अधिक लोग

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन की चपेट में आए 40 से अधिक लोग

शिमला, 11 अगस्त हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को भूस्खलन होने से 40 से अधिक लोग उसकी चपेट में आ गए। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने यह जानकारी दी।

सादिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन की बस समेत अनेक वाहन भूस्खलन के मलबे में दब गए। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस किन्नौर के रेकॉन्ग प्यो से शिमला जा रही थी।

किन्नौर के उपायुक्त ने बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय बचाव दलों को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। सादिक ने बताया कि पत्थर अब भी गिर रहे हैं जिससे बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है।

उन्होंने बताया कि अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 40 people caught in landslide in Himachal Pradesh's Kinnaur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे