लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 40 किलोग्राम से ज्यादा अवैध पटाखे जब्त, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 2, 2021 15:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर दीवाली से पहले दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 40 किलोग्राम से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद किये। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने बताया कि पहली घटना में पुलिस ने पवन कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके के त्रिनगर का निवासी है। उसके पास से 16.160 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद किया गया। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को पुलिस गश्त लगा रही थी और जब घेवरा मोड़ पर पहुंची तो स्कूटर से नांगलोई की ओर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ा जिसके पास प्लास्टिक का थैला था। प्लास्टिक के इस बैग से पटाखे बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है।

दूसरी घटना में सुल्तानपुरी से 32 वर्षीय एक महिला के पास से 25.5 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किये गए। पुलिस ने कहा कि आरोपी का नाम रानी है और वह ब्लॉक पी-4 की निवासी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos