लाइव न्यूज़ :

भारत में अबतक 3.64 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक दी गई: सरकार

By भाषा | Updated: March 17, 2021 23:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि अबतक देश में कोविड-19 टीके की कुल 3.64 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक बुधवार शाम सात बजे तक कोविड-19 टीके की 3,64,67,744 खुराक दी गई है।

आंकड़ों के मुताबिक इनमें 75,47,958 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। स्वास्थ्य कमर्मियों में 46,08,397 को दूसरी खुराक भी लग चुकी है। इसके अलावा 76,63,647 अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों को टीका लगाया गया है जिनमें से 17,86,712 कर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं।

इनके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के 1,24,74,362 लाभार्थियों को और 45 से 60 साल उम्र के गंभीर बीमारी से जूझ रहे 23,86,568 लोगों को भी कोविड-19 का टीका लगाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘देश व्यापी टीकाकरण अभियान के 60वें दिन (बुधवार को) शाम सात बजे तक टीके की 14,03,208 खुराक दी गई। ’’

मंत्रालय ने बताया, ‘‘ इनमें से 12,10,498 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 1,92,710 स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर कार्यकत कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।’’

मंत्रालय के मुताबिक अंतिम रिपोर्ट देर रात तक आएगी।

आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को जिन को 12,10,498 लोगों को पहली खुराक दी गई, उनमें से 8,84,918 की उम्र 60 साल से अधिक थी जबकि 2,60,160 ऐसे लोग थे जिनकी उम्र 45 से 60 साल के बीच थी और वे अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

गौरतलब है कि 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के साथ देशव्यापी टीकाकरण की शुरुआत हुई। दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों का भी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इसके अगले चरण में एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और 45 से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू